Saral Jeevan Bima Yojana 2021: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, सरल जीवन बीमा, पात्रता व लाभ

Expert
"

Saral Jeevan Bima Yojana Apply | सरल जीवन बीमा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | सरल जीवन बीमा योजना पात्रता व लाभ | Saral Jeevan Bima In Hindi | Saral jeevan bima yojana premium calculator | जीवन सरल पॉलिसी कैलकुलेटर | जीवन सरल चार्ट | जीवन सरल एटीएम प्लान | जीवन सरल सरेंडर वैल्यू | लीछ जीवन सरल न्यूज़ | LIC Jeevan Saral chart pdf | कोमल जीवन प्लान डिटेल्स इन हिंदी |

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सभी आशा करता हूं आप अच्छे ही होंगे | आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Saral Jeevan Bima Yojana के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे | आप सभी लोगों को तो पता ही है बीमा कंपनियों द्वारा प्रदान किए जाने वाले जीवन बीमा में कई प्रकार की शर्तें शामिल होती है जिसके कारण लोग जीवन बीमा नहीं खरीदते हैं | इसी बात को देखते हुए भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने Saral Jeevan Bima Yojana को आरंभ किया है | आज हम इस लेख के द्वारा Saral Jeevan Bima Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको बताएंगे | जैसे कि सरल जीवन बीमा क्या है? इसका उद्देश्य, विशेषताएं, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आदि | यदि आप Saral Jeevan Bima Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

Saral Jeevan Bima Yojana 2021

Saral Jeevan Bima Yojana के तहत कवर की राशि ₹5,00,000 से लेकर ₹25,00,000 तक होगी | इस सरल जीवन बीमा योजना के तहत अलग-अलग प्रकार के प्रीमियम होंगे | आवेदक अपनी अपनी इनकम के अनुसार जीवन बीमा खरीद सकता है | जीवन बीमा योजना लेने के लिए लाभार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए | Saral Jeevan Bima Yojana के अंतर्गत 70 वर्ष अधिकतम मैच्योरिटी आयु की अनुमति है | इस योजना के तहत प्रीमियम भुगतान के तीन विकल्प होंगे जो कि नियमित प्रीमियम 5 वर्ष और 10 वर्ष के लिए सीमित प्रीमियम भुगतान अवधि और सिंगल प्रीमियम होगा | आपकी पॉलिसी आरंभ होने से 45 दिन का वेटिंग पीरियड भी होगा | इन 45 दिनों में पॉलिसी केवल दुर्घटना के कारण मृत्यु को कवर प्रदान करेगी | पॉलिसी की अवधि 4 वर्ष से 40 वर्ष होगी |

सरल जीवन बीमा योजना का शुभारंभ

इस योजना का आरंभ सभी इंश्योरेंस कंपनी द्वारा किया गया है | Saral Jeevan Bima Yojana के तहत इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं | यह एक आसान जीवन बीमा पॉलिसी है जिसके दिशानिर्देश आम जनता के लिए समझ पाना बहुत ही आसान है | Saral Jeevan Bima Yojana के द्वारा इंश्योरेंस कंपनी तथा ग्राहक के बीच का भरोसा बढ़ेगा | सभी बीमा कंपनियों द्वारा जीवन बीमा इंश्योरेंस प्लान 1 जनवरी 2021 से लागू कर दिया गया है | इस योजना को 16 से 65 वर्ष तक के व्यक्ति खरीद सकते हैं | पॉलिसी की परिपक्वता आयु 70 वर्ष है | इस योजना की न्यूनतम अवधि 5 वर्ष होगी और अधिकतम अवधि 40 वर्ष होगी |

  • सरल जीवन बीमा योजना के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है | जिससे कि प्रणाली में पारदर्शिता आएगी | यदि आप सरल जीवन बीमा इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदते हैं तो आपको इसमें 20% की छूट भी दी जाएगी |
  • काफी जीवन बीमा कंपनियां कंपनियों द्वारा जीवन बीमा लाभार्थी की वार्षिक आय को देखकर प्रदान किया जाता है किंतु सरल जीवन बीमा इंश्योरेंस की एक खास बात है कि लाभार्थियों की वार्षिक आय को ध्यान में रखें बिना ग्राहकों को बीमा पॉलिसी खरीदने की अनुमति दी जाती है | यह सरल जीवन बीमा इंश्योरेंस किसी भी कंपनी से खरीदने से पहले ग्राहक को उस कंपनी का सॉल्वेंसी ratio तथा क्लेम सेटेलमेंट ratio देखना चाहिए |
Saral Jeevan Bima Yojana

CSC Digital Seva

Key Highlights Of Saral Jeevan Bima Yojana 2021

योजना का नामसरल जीवन बीमा योजना
किस ने लांच कीभारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यसरल इंश्योरेंस कवर प्रदान करना।
साल2021
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.irdai.gov.in/

Saral Jeevan Bima Policy की अवधि

सरल जीवन बीमा योजना का लाभ 18 से 65 वर्ष के व्यक्ति ही उठा सकते हैं | इस पॉलिसी की अवधि 4 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक हो सकती है | पॉलिसी के तहत 5 लाख से 25 लाख का सम Insured मिलेगा | इस योजना के तहत कोई भी मैच्योरिटी बेनिफिट नहीं मिलेगा और पॉलिसी के 45 दिन का वेटिंग पीरियड होगा | पॉलिसी खरीदने के 45 दिन के भीतर किसी कारणवश पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो दुर्घटना में मृत्यु के अलावा किसी और स्थिति में भुगतान नहीं किया जाएगा | इस योजना के अंतर्गत सुसाइड के मामले में कोई क्लेम नहीं दिया जाएगा | पॉलिसी को भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है | इसे खरीदने के लिए कोई भी जेंडर, आवास, शैक्षिक योग्यता, धर्म आदि का प्रावधान नहीं है |

Saral Jeevan Bima Yojana प्रक्षेपण

भारतीय जीवन बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने Saral Jeevan Bima Yojana लॉन्च करने के लिए कहा है | सरल जीवन बीमा योजना के तहत इंश्योरेंस कंपनियों को यह अनुमति प्रदान की गई है कि वह अपने स्तर पर प्रीमियम की राशि तय कर सकते हैं | इस योजना को पॉलिसी कर्ताओं की जीवन बीमा योजनाओं की ओर कम रुचि को देखते हुए जारी किया गया है | Saral Jeevan Bima Yojana के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को बीमा पॉलिसी के तहत कवच प्रदान करने का मकसद निर्धारित किया गया है | इस योजना के तहत लाभार्थियों को लाइफ कवर प्रदान किया जाएगा | यदि किसी कारणवश लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को कंवर की राशि प्रदान की जाएगी |

एलआईसी जीवन सरल योजना नियम

आजकल बहुत ज्यादा भागदौड़ भरी जिंदगी है जिसके कारण व्यक्तियों के पास इतना समय नहीं है कि वह पॉलिसी के नियम और शर्तें पड़े | इस स्थिति में लोग बीमा एजेंट की बातों में फस जाते हैं और उन्हें काफी नुकसान होता है | Saral Jeevan Bima Yojana के अंतर्गत लंबे नियम और शर्तों को आसान बनाया गया है और ज्यादा नियम व शर्तें नहीं रखी गई है | इस पॉलिसी के तहत आत्महत्या को शामिल नहीं किया गया है | इसके अलावा यह जीवन बीमा खरीदने के लिए कोई भी लिंग, निवास, स्थान, यात्रा, व्यवहार, व्यवसाय या शैक्षिक योग्यता का प्रावधान नहीं रखा गया है |

सरल जीवन बीमा योजना का उद्देश्य

सरल जीवन बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य सभी व्यक्तियों तक बीमा योजना को पहुंचाना है | इस योजना के तहत नियम व शर्तें बहुत सरल रखी गई है जिससे कि अधिक से अधिक लोग बीमा योजना खरीद सके और इसका लाभ उठा सकें |इस योजना के द्वारा आवेदक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को कंवर की राशि प्रदान की जाएगी जिससे उनको आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा |

एलआईसी जीवन सरल योजना के तहत मिलने वाले लाभ

मृत्यु लाभ: अगर पालिसी अवधि के दौरान पालिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को,

  • बीमित रकम (अर्थात मासिक प्रीमियम का 250 गुणा) +
  • पहले वर्ष के प्रीमियम तथा राइडर / अतिरिक्त भरे हुए प्रीमियम के अलावा भरे हुए प्रीमियम का भुगतान
  • लॉयल्टी एडिसन(अगर कुछ है तो)

मैचुरिटी लाभ: पालिसी के मैच्योर होने पर पालिसीधारक को,

  • मैचुरिटी बीमित रकम(पालिसीधारक की प्रवेश आयु तथा पालिसी अवधि पर निर्भर करती है) +
  • लॉयल्टी एडिसन्स(अगर कुछ है तो)

आयकर लाभ: आपकी करयुक्त आय से हर वर्ष जीवन बीमा के Rs. 1,50,000 तक के प्रीमियम भुगतान पर आयकर की धारा 80C के तहत छूट प्रदान की जाती है | मृत्यु लाभ तथा मैच्युरिटी लाभ भी आयकर की धारा 10(10D) के तहत करमुक्त होती है |

EPFO Portal 2021 Registration

Saral Jeevan Bima Yojana 2021 के लाभ तथा विशेषताएं

  • सरल जीवन बीमा योजना के तहत लाभार्थी को लाइव कवर प्रदान किया जाता है |
  • आवेदक की मृत्यु के बाद लाइफ कवर की धनराशि नॉमिनी को दी जाती है |
  • सरल जीवन बीमा योजना के अंतर्गत कंवर की राशि 5,00,000 से लेकर ₹25,00.000 तक है |
  • इस योजना के तहत इंश्योरेंस कंपनी को यह अनुमति दी गई है कि वह अपने हिसाब से प्रीमियम की धनराशि तय कर सकते हैं |
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार जीवन बीमा खरीद सकता है |
  • जीवन बीमा सरल योजना खरीदने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए |
  • अधिकतम 70 वर्ष तक इस योजना के तहत मैच्योरिटी आयु की अनुमति है |
  • इस योजना के तहत 45 दिन का वेटिंग पीरियड तय किया गया है |
  • 45 दिन के वेटिंग पीरियड में पॉलिसी केवल दुर्घटना के कारण मृत्यु को कवर करेगी |
  • सरल जीवन बीमा योजना के अंतर्गत पॉलिसी की समय सीमा 4 से 40 वर्ष रखी गई है |
  • यह घोषणा भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा जारी की गई है |
  • सरल जीवन बीमा योजना को एक जनवरी 2021 से सभी इंश्योरेंस कंपनी द्वारा जारी किया गया है |
  • इस योजना के अंदर सरल नियम व शर्तें रखी गई हैं |
  • इस योजना के अंतर्गत आत्महत्या को शामिल नहीं किया गया है |
  • जीवन बीमा योजना खरीदने के लिए कोई भी लिंग, निवास स्थान, यात्रा, व्यवसाय या शैक्षिक योग्यता का प्रावधान नहीं रखा गया है |

सरल जीवन बीमा योजना की पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए |
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए |
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

सरल जीवन बीमा योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको इंश्योरेंस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा |
  • होम पेज पर आपको बीमा योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपको सरल जीवन बीमा योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • फिर आपको Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा |
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी |
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दस्तावेजों को अपलोड करना होगा |
  • उसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इस प्रकार से आप सरल जीवन बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे |

Saral Jeevan Bima Yojana 2021 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में जाना होगा |
  • जहां से आप सरल बीमा योजना खरीदना चाहते हैं |
  • उसके बाद आपको सरल बीमा योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा |
  • उस फॉर्म को ध्यान पूर्वक भरना होगा |
  • फिर सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा |
  • उसके बाद आपको आवेदन फॉर्म इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में जमा कराना होगा |
  • इस प्रकार आप इस योजना के तहत आवेदन कर पाएंगे |

PM SVANidhi Yojana 2021

Conclusion

दोस्तों आज हमने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Saral Jeevan Bima Yojana के बारे में जानकारी दी है | हम आशा करते हैं कि आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी | अगर आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तब आप हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं | अगर आप और भी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको Saral Jeevan Bima Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं | हमारी यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

और आर्टिकल पढ़ें

Saral Jeevan Bima Yojana के तहत पूछे जाने वाले जरूरी प्रश्न

दोस्तों Saral Jeevan Bima Yojana से जुड़े कुछ जरूरी प्रश्न है इन पर आप विशेष रुप से ध्यान दे सकते हैं जैसे कि:-

Next Post

उत्तराखंड फ्री लैपटॉप योजना 2021: Registration Laptop Scheme, ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड फ्री लैपटॉप योजना | Free Laptop Scheme | Uttrakhand Free Laptop Yojana Registration | Apply Free Laptop Yojana Uttrakhand | उत्तराखंड फ्री लैपटॉप वितरण योजना 2021 | Online Form Uttrakhand Free Laptop Yojana | Registration Laptop Scheme 2021 | free laptop yojana online form 2021 | uttarakhand yojana 2021 […]
उत्तराखंड फ्री लैपटॉप योजना