E Mitra Rajasthan Portal 2021: Pan card apply, emitra.rajasthan.gov.in, रजिस्ट्रेशन

Expert

ई मित्र राजस्थान पोर्टल | eMitra Rajasthan | emitra.rajasthan.gov.in Portal | eMitra Portal Rajasthan Registration | ई मित्र राजस्थान, emitra portal | sso rajasthan epass | emitra list | emitra form | emitra registration fees | rajasthan portal | emitra contact list | e mitra Rajasthan |

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सब आशा करता हूं आप अच्छे ही होंगे | आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको E Mitra Rajasthan के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे | E Mitra Rajasthan पोर्टल को राजस्थान की सरकार द्वारा नागरिकों को घर बैठे विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लॉन्च किया गया है | इस पोर्टल पर बिजली, पानी, मोबाइल के बिल जमा करवाने से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास, परीक्षाओं की फीस, विवाह प्रमाण पत्र बनवाना, रेवेन्यू कोर्ट मैनेजमेन्ट, परीक्षा फीस जमा करवाना, रोज़गार आवेदन जैसी अनेक सेवाएं राज्य के नागरिकों को उपलब्ध कराए जाएगी | इन सभी सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं | आज हम आपको E Mitra Rajasthan Portal के बारे में बताने जा रहे हैं | यदि आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

E mitra Rajasthan

राजस्थान की सरकार ने विभिन्न कार्यों का फायदा उठाने के लिए 36 जिलों में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कार्य करने वाली E Mitra Rajasthan को विकसित किया है | राज्य के व्यक्ति अपना स्वयं का भी ईमित्र केंद्र खोल सकते हैं | इसके द्वारा संचालित सभी सरकारी विभागों का एकीकृत सेवा केंद्र है | ईमित्र राजस्थान के द्वारा बहुत सारे काम एक ही प्लेटफार्म पर इंटरनेट के माध्यम से किए जा सकते हैं | राज्य के जो भी इच्छुक लाभार्थी इस पोर्टल का लाभ उठाना चाहते हैं तो वह पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जिन व्यक्तियों के पास शिक्षित होने के बाद भी रोजगार नहीं है वह अपना स्वयं का ई-मित्र केंद्र खोल सकते हैं |

eMitra पर उपलब्ध सुविधाएं

  • जन सुनवाई और प्रशिक्षण की सुविधा – करीब 30,000 से अधिक ई-मित्र वीसी से जुड़े हुए हैं। इनके माध्यम से जन-सुनवाई व प्रशिक्षण की सुविधाएं भी दी जा रही हैं |
  • बैंकिंग सेवाओं की सुविधा – राजस्थान में 15,000 ई मित्र किओस्क बैंकिंग सेवाएं भी प्रदान कर रहे हैं | यहां पर व्यक्ति आसानी से अपने भामाशाह खाते में से राशि निकाल रहे हैं | ग्रामीण क्षेत्रों में 2,500 ई-मित्र पे-पॉइंट बनाए जा चुके हैं जिनके द्वारा घर-घर जाकर नगद राशि को निकालने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है | राज्य में लगभग 55,000 ईमित्र केंद्रों पर 450 से अधिक सेवाएं उपलब्ध है |
  • भामाशाह कार्ड
  • आधार कार्ड
  •  पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बिजली बिल भुगतान
  • गैस बिल भुगतान
  • पानी बिल भुगतान
  •  बैंकिंग सेवा
  • मोबाइल रिचार्ज
  • utility bill payment सेवा
  •  फर्टिलाइजर बेचने के लिए लाइसेंस हेतु आवेदन
  • सेल परमिशन के लिए आवेदन
  •  water storage tank subsidy aavedan

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2021

ई मित्र राजस्थान का उद्देश्य

राज्य के सभी सरकारी विभागों से संबंधित सेवाएं व योजनाओं को किसी एक कियोस्क के द्वारा सभी नागरिकों को उपलब्ध करवाना है | इस पोर्टल पर सभी विभागों को एक छत के नीचे जनता को एक कुशल, पारदर्शी, सुविधाजनक और मैत्रीपूर्ण तरीके से एकीकृत नागरिक सेवाएं उपलब्ध करवाना है | नागरिक ई मित्र या इंटरनेट के द्वारा विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं | पहले सरकारी कामों के लिए अलग-अलग ऑफिसों में जाना पड़ता था जिसके कारण समय खराब होता था तथा बहुत परेशानी भी होती थी अब गांव-गांव तक सरकारी सेवाएं घर के पास ही उपलब्ध कराई जाएंगी |

ई मित्र की विशेषताएं(E Mitra Rajasthan)

  • यह पोर्टल हमेशा कार्य करता रहता है | यानी नागरिक जब चाहे किसी भी सेवा का लाभ उठाना चाहता है तो वह साल में 365 दिन E Mitra Rajasthan Portal के द्वारा सेवा का लाभ उठा सकता है |
  • ई मित्र पोर्टल की सेवा प्राप्त करने के लिए नागरिकों को अपना ईमित्र रजिस्ट्रेशन करना होता है और ईमित्र रजिस्ट्रेशन होने के बाद उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर ई मित्र लॉगिन आईडी और पासवर्ड भेज दी जाती है |
  • इस पोर्टल का लाभ सिर्फ राजस्थान के निवासी ही उठा सकते हैं |
  • ई-मित्र सर्विस सेंटर के लिए एक फिक्स जगह जहां से राज्य के नागरिकों को ई-मित्र की सेवा प्रदान की जा सके |
  • यह सेवा सिर्फ राजस्थान के 33 जिलों के लिए ही आरंभ की गई है यदि आप राजस्थान से संबंध रखते हैं तो ही आप इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं |
emitra rajasthan scheme

राजस्थान ई मित्र

राज्य के लोगों को सरकारी सेवाओं को ई मित्र केंद्र के माध्यम से आसानी से उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान सरकार ने ई-मित्र की सुविधा आरंभ की है | इस केंद्र पर बिजली, पानी, मोबाइल के बिल जमा करवाने से लेकर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, परीक्षाओं की फीस, विवाह प्रमाण पत्र, रेवेन्यू कोर्ट मैनेजमेन्ट, परीक्षा फीस जमा कराने, रोजगार के आवेदन जैसी सेवाएं ई-मित्र केंद्रों पर उपलब्ध है | इन सभी सेवा का लाभ राज्य के लोग ऑनलाइन पोर्टल या अपने नजदीकी ई मित्र केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं | प्रदेश भर में 50,000 से अधिक ई मित्र केंद्र खोले गए हैं |राज्य के शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए अपना स्वयं का ई-मित्र केंद्र खोल सकते हैं |

E Mitra से कमाई कैसे होती है?

ई-मित्र पोर्टल पर दी जाने वाली सर्विस के लिए सरकार ने एक शुल्क निर्धारित किया है वह शुल्क ई-मित्र संचालन आम जनता से लेता है इसी शुल्क से ई-मित्र संचालन की कमाई होती है | सरकार ने सभी कार्यों की रेट फिक्स किए हुए हैं इसके अनुसार ही रुपए लेने होते हैं | आप भी ई मित्र केंद्र खोलकर अच्छी आमदनी अर्जित कर सकते हैं | वर्तमान में ई-मित्र कियोस्क वाले 25,000 से ₹40,000 महीने की कमाई कर सकते हैं और फोटो कॉपी और लेमिनेशन और बैलेंस जैसी सुविधाएं देकर भी वह अधिक कमाई कर सकते हैं |

ई मित्र खोलने के लिए ज़रूरी चीज़े

  • कंप्यूटर
  • प्रिंटर
  • कंप्यूटर डेस्क टेबल
  • बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट स्केनर
  • एक इंटरनेट कनेक्शन
  • बाइंडिंग मशीन भी लगानी होगी फाइल वगैरा बनाने के लिए
  • लेमीनेशन मशीन

राजस्थान ई मित्र लेने के लिए पात्रता

  • आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • व्यक्ति की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए ।
  • इंटरनेट की जानकारी कंप्यूटर और कंप्यूटर संबंधित उपकरण होने चाहिए |
  • eMitra Service center के लिए एक फिक्स जगह होनी चाहिए  जहां से नागरिकों को eMitra की सेवा दी जा सके |
  • 10वीं पास होने चाहिए |
  • आपको हिंदी और इंग्लिश की टाइपिंग भी आनी चाहिए |

E Mitra के दस्तावेज़

  • 10वीं की अंकतालिका
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • भामाशाह कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पुलिस वेरिफिकेशन यानी चरित्र प्रमाण पत्र
  • 100-100 रूपये के 2 स्टाम्प पेपर
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

गार्गी पुरस्कार योजना 2021

E Mitra Rajasthan Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और लॉगिन कैसे करे ?

यदि आप भी ईमित्र पोर्टल पर आवेदन करना चाहते तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए |

  • सबसे पहले आपको ई मित्र की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा |
e mitra rajasthan
  • होम पेज पर आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने के बाद आप SSO राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा |
e mitra rajasthan
  • इस पेज पर उपलब्ध जैसे पहचान पत्र, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, फेसबुक आईडी, Gmail आईडी, आदि से आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |
  • SSO आईडी बनाते समय आपको अपने आप ही यूजर नेम और पासवर्ड का चयन करना होगा |
  • जिसकी सहायता से आप पोर्टल में लॉगिन कर पाएंगे |
  • इन ऑप्शन में से कोई ऑप्शन चुनेगे उसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा |
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी |
  • इस तरह से आप का पंजीकरण हो जाएगा |
  • Login करने के लिए आपको वापस होम पेज पर आना होगा |
rajasthan
  • आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा इस फॉर्म में यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन कर सकते हैं |

ई मित्र ऑनलाइन पोर्टल पर स्टेटस कैसे देखे ?

  • सर्वप्रथम आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पर खुल जाएगा |
  • होम पेज पर आपको “Online Verification Section Tracker Transaction” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा |
rajasthan-scheme
  • इस पेज पर आपको Transaction ID , Receipt Number में से किसी एक को दर्ज करना होगा |
  • उसके बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आप के स्क्रीन पर स्टेटस की स्थिति आ जाएगी |

ई मित्र ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

emitra scheme
  • इस पेज पर आप इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करके ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं |

राजस्थान शाला दर्पण योजना

ट्रांजैक्शन ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा |
  • होम पेज पर आपको ट्रैक ट्रांजैक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपके सामने एक नया फॉर्म खुल जाएगा |
emitra scheme
  • जिसमें आप अपनी ट्रांजैक्शन आईडी या फिर रिसिप्ट नंबर सर्च करके ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं |

ट्रांजैक्शन हिस्ट्री जानने की प्रक्रिया(E Mitra Rajasthan)

  • सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा |
  • होम पेज पर आपको ट्रांजैक्शन हिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा |
E Mitra Rajasthan
  • इस पेज में आपसे पूछे गए सभी जानकारी जैसे कि डिपार्टमेंट, कंज्यूमर की, डेट आदि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपके सामने ट्रांजैक्शन की हिस्ट्री आ जाएगी |

GSP सुविधा प्रोवाइडर देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई मित्र की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा |
  • होम पेज पर आपको जी एस पी सुविधा प्रोवाइडर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा |
emitra scheme
  • जिसमें आपको डिस्ट्रिक्ट का चयन करना होगा |
  • जैसे ही आप डिस्ट्रिक्ट का चयन करेंगे आपके सामने जी एस पी सुविधा प्रोवाइडर की पूरी डिटेल आ जाएगी |

कियोस्क लोकेट करने की प्रक्रिया(E Mitra Rajasthan)

  • सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा |
  • होम पेज पर आपको भी कियोस्क लिंक पर क्लिक करना होगा और कियोस्क लोकेटर को सिलेक्ट करना होगा |
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा |
E Mitra Rajasthan
  • इस पेज में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि डिस्ट्रिक्ट का नाम, वार्ड का नाम, पिन कोड, आदि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें |
  • उसके बाद आपके सामने सभी कियोस्क की डिटेल आ जाएगी |

Contact Us

  • सर्वप्रथम आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा |
  • होम पेज पर आपको कांटेक्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक अगला पेज खुल जाएगा |
emitra contact no
  • इस पेज पर आपको सारे कांटेक्ट डिटेल मिल जाएगी |

राजस्थान भामाशाह कार्ड पंजीकरण

Helpline Number

यदि आप भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं जो कुछ इस प्रकार से है |

  • Helpline Number- 01412221424, 01412221425
  • Toll Free Number- 181

Email Id- [email protected] , [email protected]

Conclusion

दोस्तों आज हमने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको E Mitra Rajasthan Portal के बारे में जानकारी दी है | हम आशा करते हैं कि आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी | अगर आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तब आप हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं | अगर आप और भी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको E Mitra Rajasthan Portal की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं | हमारी यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

और आर्टिकल पढ़ें

E Mitra Rajasthan Portal के तहत पूछे जाने वाले जरूरी प्रश्न

दोस्तों E Mitra Rajasthan Portal से जुड़े कुछ जरूरी प्रश्न है इन पर आप विशेष रुप से ध्यान दे सकते हैं जैसे कि:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PM SVANidhi Yojana 2021: स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि, pm svanidhi, ऑनलाइन आवेदन

PM SVANidhi Yojana | pm svanidhi yojana online apply | pm svanidhi yojana online registration | svanidhi yojana 2020 apply online | pm svanidhi gov in | pm svanidhi portal | pm sannidhi yojana | pm svanidhi status | pm svanidhi upsc | PM SVANidhi Yojana 2021 | pm svanidhi […]
PM SVANidhi Yojana